Categories: News & Events

सिंहभूम चैम्बर ने जमशेदपुर में फ्लैट्स की रजिस्ट्री हेतु सरकारी मूल्य का वास्तविक बाजार मूल्य से अधिक होने के संबंध में राज्य के भू-राजस्व सचिव का कराया ध्यानाकृष्ट

सिंहभूम चैम्बर ने जमशेदपुर में फ्लैट्स की रजिस्ट्री हेतु सरकारी मूल्य का वास्तविक बाजार मूल्य से अधिक होने के संबंध में राज्य के भू-राजस्व सचिव का कराया ध्यानाकृष्ट

जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में नये एवं पुराने फ्लैट्स की रजिस्ट्री की दर एक समान है, यह अनुचित है-विजय आनंद मूनका

सिंहभूम चैम्बर आॅफ काॅमर्स ने जमशेदपुर में विभिन्न क्षेत्रों में फलैट्स की खरीद-बिक्री पर सरकार द्वारा निर्धारित सर्किल रेट्स का वास्तविक बाजार मूल्य से अधिक होने तथा नये एवं पुराने फ्लैट्स की रजिस्ट्री की दर एक समान होने को लेकर राज्य के भू राजस्व एवं निबंधन विभाग के सचिव चन्द्रशेखर, भा.प्र.से. का पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराया है तथा इसकी प्रतिलिपि राज्य के मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, भा.प्र.से. एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, भा.प्र.से. को भी प्रेषित किया गया है।  यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर के अधिकांश क्षेत्रों में सरकार के द्वारा फ्लैटस की रजिस्ट्री हेतु निर्धारित मूल्य, वास्तविक बाजार मूल्य से अधिक है।  इसके अलावा यह भी देखा गया है नये आवासीय फ्लैट्स की रजिस्ट्री हेतु जितनी मूल्य निर्धारित है, वही दर पुराने आवासीय फ्लैट्स की खरीद/बिक्री पर भी लग रही है।  जो कहीं से भी से न्यायोचित एवं तर्कसंगत नहीं है।  एक ही स्थान पर नये एवं पुराने फ्लैट्स की रजिस्ट्री का मूल्य वस्तुस्थिति की हिसाब से एक समान नहीं होना चाहिए।  इससे आम लोगों मंे असमंजस की स्थिति भी पैदा होती है। ये मूल्य निम्नलिखित तरह से अलग-अलग हैं-

उदाहरणार्थ –            (मूल्य प्रति वर्गफीट पर)     (मूल्य प्रति वर्गफीट पर)

क्षेत्र   सरकार द्वारा अधिसूचित दर  वास्तविक बाजार मूल्य (नये फ्लैट्स)  वास्तविक बाजार मूल्य (पुराने फ्लैट्स)

मानगो 4951/4126                   3500-4000                                    2500-3000

साकची 9711/8092                   5500-6000                                    4000-4500

बिष्टुपुर 9711/8092                   6500-7000                                   5000-5500

कदमा  6612/5510                  4000-4500                                     3000-3500

सोनारी 6612/5510                  4000-4500                                     3000-3500

जुगसलाई     5175/4312                  4000-4500                                     3000-3500

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोगों का ऐसा मानना है कि सरकार वर्षांे से मंत्रालय में ही बिना किसी से चर्चा किये, राय मशविरा और सुझाव लिये प्रतिवर्ष एक निश्चित दर की बढ़ोतरी जमीन एवं फलैट्स की खरीद/बिक्री पर कर देती है।  बढ़ोतरी के दौरान यह भी तय नहीं किया गया जाता है कि पुराने फ्लैट की दर क्या होगी और नये फ्लैट की दर क्या होगी।  इसलिये दोनों ही मामलों में एक समान रजिस्ट्री की राशि का भुगतान ग्राहकों को करना पड़ता है।

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं पुनीत कांवटिया ने कहा कि चैम्बर का यह सुझाव है कि इसका मूल्य तय करने से पहले सभी क्षेत्रों/जिलों/शहर के प्रशासनिक अधिकारियों, जानकारों, विशेषज्ञों, संबंधित अधिवक्तागण, स्टेक होल्डरों  से चर्चा के उपरंात इसकी रजिस्ट्री की मूल्य सरकार के द्वारा निर्धारित किया जाना चाहिए।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रववाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी इसपर भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग तथा सरकार को इससे संबंधित लोगों से चर्चा कर एवं सुझाव लेकर मूल्य निर्धारित किये जाने का आग्रह किया है जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो

sccadmin

Recent Posts

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।

सिंहभूम चैम्बर की वार्षिक आमसभा चैम्बर भवन में शनिवार 13 सितंबर, 2025 को सिंहभूम चैम्बर…

9 months ago

चैम्बर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डोत्तोलन करेंगे अध्यक्ष विजय आनंद मूनका

जमशेदपुर, 14 अगस्त, 2025 चैम्बर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डोत्तोलन करेंगे अध्यक्ष विजय आनंद…

9 months ago

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में बुधवार 13 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर, 13 अगस्त, 2025। चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में बुधवार…

9 months ago

This website uses cookies.