Categories: News & Events

सिंहभूम चैम्बर का भव्य दीवाली मिलन समारोह निक्को पार्क में आयोजित, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सक्रियता की सराहना

जमशेदपुर, 04 नवंबर, 2025। चैम्बर का दीवाली मिलन समारोह भव्य रूप में निक्को पार्क में हुआ आयोजित चैम्बर की व्यवसाय उद्यम के अलावा सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बढ़ी सक्रियता सराहनीय-सरयू राय चैम्बर की यह परंपरा रही है कि पर्व त्योहारों को अपने सदस्य के परिवार सहित हर्षोल्लास के साथ आनंद उठाता है-मानव केडिया सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा दीवाली मिलन समारोह मंगलवार, दिनांक 04 नवंबर, 2025 को संध्या 7.30 बजे से निक्को जुबिली पार्क में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। दीवाली मिलन समारोह का उद्घाटन कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय एवं टाटा स्टील के उपाध्यक्ष कॉर्पोरेट सर्विसेज श्री डी.बी. संुदरा रामम, चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया एवं पूर्व अध्यक्षगणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने उपस्थित अतिथिगणों, पूर्व अध्यक्षों एवं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम में शामिल होने के लिये उनका सह्रदय धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चैम्बर अपने सदस्यों और उनके परिवारों के लिये पर्व त्योहारों की खुशियां एक साथ मनाने के लिये प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। दीपावली पर्व दीप रौशन कर उज्जवल भविष्य और उन्नति की कामना करने का दिन होता है। इसी उपलक्ष्य में चैम्बर के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन निक्को जुबिली पार्क में किया गया है। इसमें आपसबों की उपस्थिति हमें इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्र्रेरित और उत्साहित करती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री सरयू राय ने सिंहभूम चैम्बर के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि चैम्बर व्यवसायियों, उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करती है लेकिन आज यह देखकर प्रसन्नता हो रही है चैम्बर इस तरह के कार्यक्रमों का भी सफल एवं सुंदर आयोजन कर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है तथा हरेक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान कायम कर रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे टाटा स्टील के उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सर्विसेज डी.बी.सुंदरा रामम ने कहा कि चैम्बर द्वारा किया गया यह आयोजन सराहनीय है। चैम्बर अब जनकल्याण के कार्यों को भी उसी तन्मयता के साथ पूरा करती है जिस तरह वह व्यवसायी उद्यमी समस्याओं के निराकरण को लेकर करती रही है। उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि चैम्बर में सदस्यों की बढ़ती संख्या को देखते हुये दीपावली मिलन का आयोजन गुजराती सनातन समाज में किया गया। दीपावली मिलन में सदस्यों के बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखकर लग रहा है कि चैम्बर के प्रति सदस्यों का उत्साह एवं सक्रियता लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, ए.के. श्रीवास्तव, जी.आर. गोलछा, आर.के. चौधरी, निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया, आर.के. अग्रवाल, सुरेश सोंथालिया एवं निवर्तमान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने भी अपने अनुभव साझा करते हुये संबोधित किया तथा अपनीे शुभकामनायें दीं। समारोह में मानद महासचिव पुनीत कांवटिया के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् सदस्यों ने अपने परिवार सहित इस पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सहभोज का आनंद उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्यगण अपने परिवार सहित उपस्थित थे।

sccadmin

Recent Posts

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति…

2 months ago

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित…

2 months ago

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों…

2 months ago

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई…

3 months ago

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग…

3 months ago

This website uses cookies.