Categories: News & Events

सिंहभूम चैम्बर ने चिलचिलाती गर्मी को देखते हुये स्कूलों के समय को कम करने हेतु उपायुक्त का कराया ध्यानाकृष्ट

सिंहभूम चैम्बर ने अप्रेल महीने की भीषण चिलचिलाती गर्मी को देखते हुये बच्चों के स्कूलों के समय को कम करवाने हेतु स्कूलों को उचित दिशा निर्देशित जारी करने के लिये पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. का पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराया है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि इस वर्ष अप्रेल के महीने में ही भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है और पूरे झारखण्ड राज्य के साथ ही जमशेदपुर में भी कड़ी चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी के मद्देनजर चैम्बर ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. को पत्र के माध्यम से आग्रह करते हुये इसके लिये त्वरित कदम उठाये और स्कूलों के समय में परिवर्तन कर समय को घटाने के लिये स्कूल प्रबंधनों को दिशा निर्देशित जारी करें ताकि बच्चे स्कूलों से जल्दी छूटकर जल्दी घर को जा सके और इस जानलेवा चिलचिलाती गर्मी से बच सके।

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि जमशेदपुर में दिनभर चिलचिलाती गर्मी की लहर काफी चिंताजनक है और बच्चे स्कूलों में तथा आने-जाने के क्रम में बेहोश हो रहे हैं या बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इसलिये चैम्बर ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुये स्कूलों के समय को कम करवाने हेतु उपायुक्त पूर्वी से आग्रह किया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि चैम्बर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत पहले भी ऐसी परिस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते रहा है।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगणों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी उपायुक्त से सादर आग्रह किया है कि इस भीषण गर्मी को देखते हुये स्कूलों के समय को कम करवाया जाय

sccadmin

Recent Posts

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति…

3 weeks ago

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित…

1 month ago

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों…

1 month ago

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई…

2 months ago

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग…

2 months ago

This website uses cookies.