Categories: News & Events

सिंहभूम चैम्बर का प्लेटिनम जुबिली-शनिवार, 26 जुलाई को झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल चैम्बर सदस्यों को करेंगे संबोधित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स अपना प्लेटिनम जुबिली वर्ष मना रहा है। इसी के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन चैम्बर के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक शनिवार, 26 जुलाई को दोपहर 11.55 बजे से चैम्बर भवन में झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में चैम्बर भवन पधारकर चैम्बर सदस्यों को संबोधित करेंगे। और साथ ही कोल्हान एवं राज्य के औद्योगिक विकास पर अपनी बातें रखेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक श्री सरयू राय, बहरागोड़ा के माननीय विधायक श्री समीर मोहंती, पोटका के माननीय विधायक श्री संजीव सरदार एवं जमशेदपुर पूर्वी की माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू भी उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह केे अंतर्गत पिछले दो महीने से व्यवसाय एवं उद्यम हित को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन चैम्बर के द्वारा किया जा रहा है। प्लेटिनम जुबिली का उद्घाटन 25 मई को लोयला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युतवरण महतो के द्वारा किया गया था। तत्पश्चात महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु मानसून टेªड फेयर का आयोजन जिसमें झारखण्ड सरकार के मंत्री दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो ने आकर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में देश के जाने-माने सीईओ में से एक टाटा स्टील के ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन ने भी चैम्बर सदस्यों को संबोधित किया। प्लेटिनम जुबिली समारोह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम कोल्हान एवं राज्य के विकास को लेकर महामहिम राज्यपाल का यह कार्यक्रम अहम साबित होगा और कोल्हान के व्यवसायियों के लिये महत्वपूर्ण होगा।
चैम्बर के सभी पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया एवं अन्य सदस्य उक्त कार्यक्रम की तैयारियों में जोरषोर से लगे हुये हैं

sccadmin

Recent Posts

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति…

3 weeks ago

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित…

1 month ago

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों…

1 month ago

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई…

2 months ago

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग…

2 months ago

This website uses cookies.