Categories: News & Events

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन को सिंहभूम चैम्बर ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

“झारखंड को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है – यही होगी दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि।”
— विजय आनंद मूनका

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आज बुधवार, 06 अगस्त 2025 को चैम्बर भवन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जनजातीय समाज के अमर सेनानी दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के दुखद निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष श्री विजय आनंद मूनका ने कहा कि दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, पहचान और सम्मान की लड़ाई में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, तप और त्याग के बल पर ही झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका। वे जनता के सच्चे सिपाही थे, जिनकी कमी सदैव खलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके साथ चैम्बर की पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया। विशेष रूप से, जब वे झारखंड के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कोयला मंत्री रहते हुए सिंहभूम चैम्बर के विभिन्न कार्यक्रमों, विशेषकर कैनवास ट्रेड फेयर में बतौर अतिथि शामिल हुए थे — उन पलों को सभी ने ससम्मान स्मरण किया। उनके साथ संवाद और मार्गदर्शन आज भी चैम्बर के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सभा के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों एवं गणमान्यजनों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात सभी ने दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष श्री पुनीत काउंटिया ने किया।

सभा में चैम्बर अध्यक्ष श्री विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल एवं श्री पुनीत काउंटिया, सचिव श्री अंशुल रिंगसिया, श्री प्रीतम जैन एवं श्री विनीत कुमार सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की ओर से श्री जुगल किशोर माहेश्वरी, श्री दिलीप कुमार गोयल, श्री निलेश वोरा एवं श्री सरबजीत सिंह सोनी ने भी सभा में सम्मिलित होकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की

sccadmin

Recent Posts

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति…

3 weeks ago

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित…

1 month ago

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों…

1 month ago

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई…

2 months ago

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग…

2 months ago

This website uses cookies.