जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) श्री मनोज कौशिक, आईपीएस को सौंपा जमशेदपुर, 2 जुलाई। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) श्री मनोज कौशिक, आईपीएस को सौंपा। यह ज्ञापन पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), कोल्हान प्रक्षेत्र श्री अनुरंजन किस्पोट्टा, भा.पु.से. (IPS) तथा पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वक़ारिब, आईपीएस की उपस्थिति में सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जमशेदपुर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में शहर में रंगदारी, गोलीबारी, चोरी, छिनतई, महिलाओं से चेन स्नैचिंग तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमलों जैसी घटनाओं में निरंतर वृद्धि हुई है। बिष्टुपुर में पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई हत्या की घटना ने व्यापारिक समुदाय एवं आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर दिया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर झारखंड की औद्योगिक एवं व्यापारिक राजधानी है और यहां सुरक्षित वातावरण बनाए रखना राज्य के उद्योग, निवेश एवं रोजगार के लिए अत्यंत आवश्यक है। चैंबर की प्रमुख मांगें एवं सुझाव
चैंबर ने यह भी मांग की कि यदि किसी व्यवसायी के प्रतिष्ठान अथवा उसके परिसर के बाहर कोई आपराधिक घटना घटित होती है, तो बिना समुचित एवं निष्पक्ष जांच तथा पर्याप्त सत्यापन के संबंधित व्यवसायी को दोषी अथवा संदिग्ध नहीं ठहराया जाए। केवल घटनास्थल के आधार पर किसी व्यापारी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाना उचित नहीं है। निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक के दौरान एडीजी श्री मनोज कौशिक ने चैंबर द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं एवं सुझावों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने तत्काल पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वक़ारिब को डोबो पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा डोबो पुल के समीप एक टी.ओ.पी. (Town Out Post) स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जमशेदपुर में सभी आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सिंहभूम चैंबर ने एडीजी द्वारा दिए गए त्वरित निर्देशों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा की। चैंबर ने कहा कि यह समर्थन शहर में बेहतर कानून-व्यवस्था, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग के समर्थन में दिया जा रहा है। चैंबर ने सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से शांति, संयम एवं कानून का पालन करते हुए अपनी लोकतांत्रिक भावनाओं को व्यक्त करने की अपील की। जारीकर्ता: मानव केडिया अध्यक्ष सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर
सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों…
JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने…
ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई…
झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग…
अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को…
झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत…
This website uses cookies.