जमशेदपुर] 28 सितंबर 2026
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं आमसभा 29 सितंबर को
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं आमसभा मंगलवार] 29 सितंबर 2026 को प्रातः 11%30 बजे चैम्बर भवन में आयोजित की जाएगी।
आमसभा में चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे। इसके पश्चात पिछली आमसभा के बाद चैम्बर द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों का प्रतिवेदन मानद महासचिव पुनीत कांवटिया द्वारा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
आमसभा में चैम्बर के चारों विंग व्यापार एवं वाणिज्य] उद्योग] वित्त एवं कराधान तथा जनसंपर्क एवं कल्याण के उपाध्यक्ष एवं सचिवों द्वारा विभिन्न प्रस्ताव एवं संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे] जिनका अनुमोदन आमसभा द्वारा किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त] कोषाध्यक्ष द्वारा वित्तीय वर्ष 2025&26 की ऑडिट रिपोर्ट आमसभा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी तथा उसे पारित कराया जाएगा।
मीडिया आमंत्रण
उपरोक्त आमसभा के समाचार संकलन एवं कवरेज हेतु आपके प्रतिष्ठित समाचार संस्थान के पत्रकार एवं छायाकार बंधुगण सादर आमंत्रित हैं।
स्थान % चैम्बर भवन] जमशेदपुर
दिनांक % मंगलवार] 29 सितंबर 2026
समय% प्रातः 11%30 बजे