CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन संरक्षक सबा आलम अंसारी को बधाई देते सिंहभूम चैंबर के पदाधिकारी

सिंहभूम चैंबर ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के लिए वन विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की, अधिकारियों को दी बधाई जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल आज चैंबर अध्यक्ष श्री मानव केडिया के नेतृत्व में वन प्रमंडल कार्यालय पहुंचा, जहां प्रतिनिधिमंडल ने श्री सबा आलम अंसारी से मुलाकात की।

इस अवसर पर चैंबर की ओर से धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में वन विभाग द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदमों के लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट जमशेदपुर एवं पूरे कोल्हान क्षेत्र के विकास, औद्योगिक विस्तार, व्यापारिक गतिविधियों तथा रोजगार के नए अवसरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। वन विभाग द्वारा इस दिशा में की गई पहल सराहनीय है और इसके लिए विभाग बधाई का पात्र है।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जमशेदपुर के माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी के प्रति भी आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। चैंबर ने कहा कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को आगे बढ़ाने में सांसद महोदय द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उनके सक्रिय प्रयासों एवं निरंतर पहल से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति मिल रही है। चैंबर को विश्वास है कि उनके प्रयासों से धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का सपना जल्द साकार होगा और क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने श्री सबा आलम अंसारी को क्षेत्रीय वन संरक्षक (Regional Forest Conservator), रांची के पद पर प्रोन्नति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही श्री अभिषेक कुमार, IFS, को क्षेत्रीय वन संरक्षक, जमशेदपुर नियुक्त किए जाने तथा वन संरक्षक, चाईबासा का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर उनसे मुलाकात कर चैंबर की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

श्री मानव केडिया ने आशा व्यक्त की कि वन विभाग द्वारा उठाए गए कदमों के बाद अब पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से भी शीघ्र आवश्यक स्वीकृति प्राप्त होगी और धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि चैंबर को पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना एयरपोर्ट का सपना जल्द साकार होगा तथा जमशेदपुर में हवाई सेवा शुरू होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

आज के प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के महासचिव श्री पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, श्री हर्ष बांकरेवाल, सचिव श्री बिनोद शर्मा एवं श्री अंशुल रिंगसिया उपस्थित थे।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

जमशेदपुर

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन संरक्षक सबा आलम अंसारी को बधाई देते सिंहभूम चैंबर के पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है: सिंहभूम चैम्बर में फायर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है: सिंहभूम चैम्बर में फायर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

सिंहभूम चैम्बर में 1 नवंबर को फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार: न्यायमूर्ति दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि

सिंहभूम चैम्बर में 1 नवंबर को फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार: न्यायमूर्ति दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि

दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन: महिला उद्यमियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन: महिला उद्यमियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

सिंहभूम चैंबर के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमिता को मिला मंच

सिंहभूम चैंबर के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमिता को मिला मंच

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर पोस्टर का भव्य विमोचन

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर पोस्टर का भव्य विमोचन