Categories: News & Events

दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

*दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, अतिथियों ने की चैंबर की पहल की सराहना* दीपावली टेªड फेयर का कल अंतिम दिन

*जमशेदपुर।* सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर को आज नगरवासियों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। शहरवासी एवं चैंबर के सदस्य सपरिवार मेले में पहुंचे और विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर दीपावली की खरीदारी की। इससे स्टॉल संचालकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मेले में जमशेदपुर विमेंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीना वैदगिरि एवं पूर्व प्रोफेसर तथा पूर्व मिसेज झारखंड श्रीमती आरती निझावन ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में चैंबर की पहल की सराहना की।

चैंबर अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने कहा कि ट्रेड फेयर का उद्देश्य महिला उद्यमियों एवं स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है। नगरवासियों की भागीदारी इस पहल की सफलता का प्रमाण है।

चैंबर उपाध्यक्ष श्री अनिल मोदी ने कहा कि *महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देना और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना इस आयोजन की प्रमुख विशेषता है।* ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्थानीय व्यापार को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

चैंबर महासचिव श्री पुनीत कांवटिया ने कहा कि नगरवासियों का उत्साहजनक प्रतिसाद चैंबर के प्रयासों को सार्थक बनाता है। उन्होंने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर खरीदारी के साथ-साथ महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच है।

इस अवसर पर श्री राजीव अग्रवाल, श्री भारत मकानी, श्री विनोद शर्मा, श्री अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष श्री अनिल रिंगसिया, समन्वयक श्रीमती सुमन नागेलिया, श्री मनोज गोयल, श्री पवन शर्मा सहित चैंबर के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने नगरवासियों से मेले में पहुंचकर महिला उद्यमियों एवं स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

sccadmin

Recent Posts

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा निक्को जुबिली पार्क में भव्य दीपावली मिलन समारोह…

2 weeks ago

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर धालभूमगढ़…

2 weeks ago

अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है: सिंहभूम चैम्बर में फायर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान…

4 weeks ago

सिंहभूम चैम्बर में 1 नवंबर को फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार: न्यायमूर्ति दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं आईआईएमएम के संयुक्त तत्वावधान में 1 नवंबर को…

4 weeks ago

दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन: महिला उद्यमियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का सफल…

1 month ago

सिंहभूम चैंबर के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमिता को मिला मंच

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का…

1 month ago

This website uses cookies.