Categories: News & Events

सिंहभूम चैम्बर में 1 नवंबर को फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार: न्यायमूर्ति दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि

दिनांक% 31 अक्टूबर] 2026

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में कल होगा फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार

झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता के रूप में टाटा कमिन्स, जमशेदपुर के महाप्रबंधक (एच.एस.ई.) मुकेश सिंह होंगे।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में मेसर्स एकेएस कंसल्टेंसी एवं ईस्टर्न ट्रेड लिंक के सहयोग से रविवार] 1 नवंबर 2026 को संध्या 5-00 बजे से चैम्बर भवन में फायर सेफ्टी अग्नि सुरक्षा विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

सेमिनार के संबंध में चैम्बर अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने कहा कि वर्तमान समय में औद्योगिक इकाइयों एवं बड़ी इमारतों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। औद्योगिक इकाइयों के सुरक्षित एवं सफल संचालन के लिए फायर सेफ्टी एक अनिवार्य आवश्यकता है। वहीं बहुमंजिला भवनों में आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। आज महानगरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी बिना पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के बहुमंजिला इमारतों का निर्माण हो रहा है जिसके कारण आगजनी की घटनाओं में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। इसी गंभीर विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चैम्बर द्वारा इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

मानद महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड उच्च न्यायालय के जज श्री दीपक रोशन होंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में टाटा कमिन्स, जमशेदपुर के महाप्रबंधक (एच.एस.ई.) मुकेश सिंह होंगे। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में जुस्को के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, पूर्व एवं रिटायर्ड डीआईजी (होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज, झारखण्ड) दीपक सिन्हा, भा.पु.से., तथा जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव होंगे जो इस सेमिनार से संबंधित अपने अनुभव साझा करेंगे।

चैम्बर के उपाध्यक्ष उद्योग श्री हर्ष बाकरेवाल एवं सचिव श्री बिनोद शर्मा ने बताया कि सेमिनार के तकनीकी सत्र में औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर झारखण्ड के होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज के पूर्व डीआईजी श्री दीपक सिन्हा] भापुसे विस्तृत जानकारी देंगे। वहीं बहुमंजिला भवनों में फायर सेफ्टी के उपायों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर टाटा कमिन्स के महाप्रबंधक श्री मुकेश सिंह तकनीकी जानकारी साझा करेंगे।

इस सेमिनार के माध्यम से औद्योगिक प्रतिष्ठानों] भवन निर्माताओं] व्यवसायियों एवं आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

नोट% उपरोक्त सेमिनार के समाचार संकलन एवं कवरेज हेतु अपने पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं को भेजने की कृपा करें।

sccadmin

Recent Posts

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा निक्को जुबिली पार्क में भव्य दीपावली मिलन समारोह…

2 weeks ago

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर धालभूमगढ़…

2 weeks ago

अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है: सिंहभूम चैम्बर में फायर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान…

4 weeks ago

दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन: महिला उद्यमियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का सफल…

1 month ago

दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

सिंहभूम चैंबर द्वारा आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर के दूसरे दिन नगरवासियों और विशिष्ट अतिथियों का…

1 month ago

सिंहभूम चैंबर के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमिता को मिला मंच

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का…

1 month ago

This website uses cookies.