Categories: News & Events

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

जमशेदपुर, 18 नवंबर, 2026

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित व्यवसाय एवं उद्यम के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में चैम्बर की बढ़ती सक्रियता सराहनीय – उपायुक्त राजीव रंजन सिंह पर्व-त्योहारों की खुशियां सदस्यों एवं उनके परिवारों के साथ मनाना चैम्बर की परंपरा रही है – मानव केडिया सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा सोमवार, दिनांक 16 नवंबर, 2026 को संध्या 7:00 बजे से निक्को जुबिली पार्क में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन सिंह, भा.प्र.से., चैम्बर अध्यक्ष श्री मानव केडिया, पूर्व अध्यक्षगण श्री मुरलीधर केडिया, श्री निर्मल काबरा, श्री उमेश कांवटिया, श्री सुरेश सोंथालिया, श्री विजय आनंद मूनका तथा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) श्री नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने उपस्थित मुख्य अतिथि, अन्य अतिथिगण, पूर्व अध्यक्षों एवं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए समारोह में शामिल होने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चैम्बर की यह परंपरा रही है कि पर्व-त्योहारों की खुशियां अपने सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के साथ मिलकर हर्षोल्लास से मनाई जाएं। दीपावली का पर्व प्रकाश के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना करने का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से चैम्बर द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। सदस्यों एवं उनके परिवारों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति हमें भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करती है।

उन्होंने आगे कहा कि चैम्बर व्यापारियों एवं उद्यमियों की सफलता, उनकी समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के औद्योगिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए सदैव सजग और प्रतिबद्ध है।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन सिंह, भा.प्र.से. ने सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चैम्बर व्यवसायियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता है। लेकिन यह देखकर विशेष प्रसन्नता हो रही है कि चैम्बर व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ इस प्रकार के सुंदर एवं सफल आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। चैम्बर हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है और सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है। इसकी यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) श्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ एवं सचिव श्री सुरेश शर्मा ‘लिपु’ ने कहा कि चैम्बर में सदस्यों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन निक्को जुबिली पार्क में किया गया। समारोह में सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति यह दर्शाती है कि चैम्बर के प्रति सदस्यों का उत्साह, विश्वास एवं सक्रियता निरंतर बढ़ रही है।

समारोह में मानद महासचिव श्री पुनीत कांवटिया ने सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे चैम्बर के अन्य कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाकर उन्हें सफल बनाएं।

दीपावली मिलन समारोह में चैम्बर के सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सहभोज का आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास एवं पारिवारिक सौहार्द का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष श्री अनिल मोदी, अधिवक्ता श्री राजीव अग्रवाल, श्री हर्ष बाकरेवाल, सचिव श्री भरत मकानी, श्री अंशुल रिंगसिया, श्री बिनोद शर्मा तथा कोषाध्यक्ष सीए श्री अनिल रिंगसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

sccadmin

Recent Posts

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर धालभूमगढ़…

2 weeks ago

अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है: सिंहभूम चैम्बर में फायर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान…

4 weeks ago

सिंहभूम चैम्बर में 1 नवंबर को फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार: न्यायमूर्ति दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं आईआईएमएम के संयुक्त तत्वावधान में 1 नवंबर को…

4 weeks ago

दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन: महिला उद्यमियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का सफल…

1 month ago

दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

सिंहभूम चैंबर द्वारा आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर के दूसरे दिन नगरवासियों और विशिष्ट अतिथियों का…

1 month ago

सिंहभूम चैंबर के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमिता को मिला मंच

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का…

1 month ago

This website uses cookies.