Categories: News & Events

दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन: महिला उद्यमियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

# दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन, शहरवासियों ने जमकर की खरीदारी

*महिला उद्यमिता, स्थानीय उत्पादों एवं स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहन देने की पहल की सराहना* *जमशेदपुर।* सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा महिला उद्यमिता एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का आज उत्साहपूर्ण समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन चैंबर सदस्यों एवं शहरवासियों ने सपरिवार पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और दीपावली से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर मेले का आनंद उठाया।

चैंबर ने इस आयोजन में अभिनव पहल करते हुए निःशुल्क एक्यूप्रेशर, नेत्र जांच एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसका मेले में आए लोगों ने लाभ उठाया।

समापन दिवस पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, हिन्दपीठ के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह, समाजसेवी मंजू सिंह, प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक केडिया, दंत चिकित्सक डॉ. स्वाति पटवारी तथा एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. विकास साहू ने मेले में शामिल स्टॉलधारकों का उत्साहवर्धन किया और चैंबर की इस पहल की सराहना की।

*चैंबर अध्यक्ष श्री मानव केडिया* ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर का उद्देश्य केवल खरीदारी का मंच उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना भी है। शहरवासियों का उत्साह इस प्रयास की सफलता का प्रमाण है।

*उपाध्यक्ष श्री अनिल मोदी* ने कहा कि चैंबर ने व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की पहल की। इससे मेले को एक नया आयाम मिला और लोगों को खरीदारी के साथ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त हुआ।

*महासचिव श्री पुनीत कांवटिया* ने कहा कि शहरवासियों एवं चैंबर सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया। ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करते हैं।

*सचिव श्री भारत मकानी* ने सभी स्टॉलधारकों, आगंतुकों, सहयोगियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से दीपावली ट्रेड फेयर यादगार एवं सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।

समन्वयक श्रीमती सुमन नागेलिया ने सभी को धन्यवाद दिया।

चैंबर का यह आयोजन महिला उद्यमिता, स्थानीय उत्पादों, व्यापारिक प्रोत्साहन एवं सामाजिक सरोकारों के समन्वय का एक सार्थक उदाहरण बना।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव विनोद शर्मा, अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष्य अनिल रिंगसिया, मनोज गोयल, पवन शर्मा, पीयूष गोयल, प्रीतम जैन, दिलीप कांवटिया, ललित डांगा, गगन रस्तोगी, पंकज छाबड़ा, राजेश लोधा एवं अन्य उपस्थित रहे।

sccadmin

Recent Posts

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा निक्को जुबिली पार्क में भव्य दीपावली मिलन समारोह…

2 weeks ago

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन प्रमंडल कार्यालय पहुंचकर धालभूमगढ़…

2 weeks ago

अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है: सिंहभूम चैम्बर में फायर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान…

4 weeks ago

सिंहभूम चैम्बर में 1 नवंबर को फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार: न्यायमूर्ति दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं आईआईएमएम के संयुक्त तत्वावधान में 1 नवंबर को…

4 weeks ago

दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

सिंहभूम चैंबर द्वारा आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर के दूसरे दिन नगरवासियों और विशिष्ट अतिथियों का…

1 month ago

सिंहभूम चैंबर के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमिता को मिला मंच

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का…

1 month ago

This website uses cookies.