CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

136वें कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए सिंहभूम चैंबर का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

चीन के 136वें कैंटन फेयर के लिए रवाना होता सिंहभूम चैंबर का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

14th October, 2026

कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

जमशेदपुर 14 अक्टूबर 2026 – सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ; एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज चीन में आयोजित विश्वप्रसि कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए जमशेदपुर से रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैंबर के महासचिव श्री पुनीत कावंटिया उपाध्यक्ष श्री हर्ष बकरेवाल एवं उपाध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी कर रहे हैं। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय आनंद मूनका भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय कैंटन फेयर का दौरा करेगा। इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिकलए मैन्युफैक्चरिंग मशीनरी एवं विभिन्न औद्योगिक उत्पादों से संबंधित नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसारए कैंटन फेयर में लगभग 70000 स्टॉल लगाए जाते हैं जो उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करते हैं।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य चीन में विकसित हो रही नवीनतम तकनीकों आधुनिक मशीनरी इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों तथा मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं को नजदीक से समझना है। इससे जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के उद्योगपतियों और व्यापारियों को नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने आधुनिक मशीनरी के उपयोग की संभावनाओं का आकलन करने तथा अपने व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य केवल अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का भ्रमण करना नहीं बल्कि वहां उपलब्ध नवीनतम तकनीकों और उत्पादन प्रक्रियाओं को समझकर भारत में उनके उपयोग की संभावनाओं को तलाशना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भारत लौटकर इन तकनीकों का लाभ उठाएंगे तथा स्थानीय उद्योगों में आधुनिक तकनीक को अपनाने नए उत्पादों के निर्माण और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास करेंगे। इससे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

चीन जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की सूची – कमल मकाती रमन प्रसाद लालचंद अग्रवाल सुमन कुमार मनीष अग्रवाल आयुष गोयल अपूर्व लिखमणिया राज कुमार अग्रवाल वत्सल नागेलिया विनायक नागेलिया राजेश कुमार अग्रवाल पुनीत कावंटिया राजीव अग्रवाल नवल कुमार संथालिया लोकेश पलसानिया अभिषेक अग्रवाल विनीत मोदी मोहन कुमार लढ़ा राकेश मिश्रा मुकेश शर्माए सुजीत कुमार भदानी हरपरीत सिंह ऋषभ खंडेलवाल गुलफाम हुसैन उमंग अग्रवाल विजय आनंद मूनका पवन कुमार अग्रवालए विशाल कुमार तिवारी गौरव मारवाह भरत कुमार रुंगटा चिराग कसेरा कृष्ण कुमार अग्रवाल लावण्या अग्रवाल इंदरजीत सिंह बिंद्रा कवलजीत सिंह बिंद्रा पारस कुमार अंकित बजाज स्नेह कसेरा एससीसीआई का मानना है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दौरों से स्थानीय व्यापार एवं उद्योग जगत को वैश्विक बाजार आधुनिक तकनीक और नए व्यावसायिक अवसरों की जानकारी मिलती है। इससे जमशेदपुर के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने तथा स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद मिलेगी।

चीन के 136वें कैंटन फेयर के लिए रवाना होता सिंहभूम चैंबर का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

सिंहभूम चैम्बर का दीपावली मिलन समारोह निक्को जुबिली पार्क में हर्षोल्लास के साथ आयोजित

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर वन विभाग की सकारात्मक पहल की सिंहभूम चैंबर ने की सराहना

अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है: सिंहभूम चैम्बर में फायर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

अग्नि सुरक्षा केवल कानून नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी है: सिंहभूम चैम्बर में फायर सेफ्टी सेमिनार आयोजित

सिंहभूम चैम्बर में 1 नवंबर को फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार: न्यायमूर्ति दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि

सिंहभूम चैम्बर में 1 नवंबर को फायर सेफ्टी पर विशेष सेमिनार: न्यायमूर्ति दीपक रोशन होंगे मुख्य अतिथि

दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन: महिला उद्यमियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

दीपावली ट्रेड फेयर का उत्साहपूर्ण समापन: महिला उद्यमियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

दीपावली ट्रेड फेयर को मिला नगरवासियों का भरपूर प्रतिसाद, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

सिंहभूम चैंबर के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमिता को मिला मंच

सिंहभूम चैंबर के तीन दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमिता को मिला मंच

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर पोस्टर का भव्य विमोचन

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने सिंहभूम चैंबर के दीपावली ट्रेड फेयर पोस्टर का भव्य विमोचन