CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर ने टाटा से जयपुर/राजस्थान तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की ओर रेलमंत्री को किया पुनः अनुरोधविभिन्न टेªनों को अपने वर्तमान गंतव्य से जयपुर तक विस्तार हेतु रेलमंत्री को सुझाव प्रेषित की।

सिंहभूम चैम्बर ने टाटानगर से जयपुर राजस्थान तक सीधी रेल सेवा शुरू करने हेतु रेल मंत्री अश्विन वैष्णव का ध्यानाकृष्ट कराते हुये विभिन्न टेªनों को जयपुर तक विस्तार कर सकने की संभावनाओं को पत्र के माध्यम से प्रेषित किया है। साथ ही इससे चेयरमैन रेलवे बोर्ड, जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो, दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, प्रमंडलीय रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर तरूण हुरिया, टाटानगर के एरिया मैनेजर को भी इससे अवगत कराया है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

इसपर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि टाटानगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में राजस्थानी लोगों की संख्या काफी अधिक है जो कि अक्सर राजस्थान की यात्रा करते हैं। राजस्थान धार्मिक, पर्यटन एवं शिक्षा के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है और राजस्थानी लोगों के अलावा अन्य धर्म एवं जाति के लोग भी जयपुर, जोधपुर, अजमेरशरीफ, खाटूश्याम, सालासर, झूंझनू, कोटा की यात्रा पर जाते हैं। वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में भी राजस्थान का कोटा शहर एक मशहूर स्थान हो गया जहां शिक्षा ग्रहण करने के लिये यहां के युवा काफी संख्या में जाने लगे हैं। लेकिन टाटानगर से राजस्थान तक सीधी रेल सेवा के अभाव में यहां के लोगों को यात्रा कर वहां तक जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसलिये यहां के राजस्थानी लोगों के साथ ही धार्मिक यात्रा पर राजस्थान जाने वाले लोगों की टाटा से राजस्थान तक सीधी रेल सेवा की मांग काफी वर्षों से करते रहे हैं लेकिन यह मांग पूर्ण रूप से अभी तक पूरी नहीं हुई है। वर्षों पुरानी मांग पूरी नहीं होने से राजस्थान जाने वाले यात्रियों में रोष व्याप्त है। इसलिये चैम्बर ने जयपुर तक सीधी रेल सेवा हेतु रेलमंत्री को पुनः अनुरोध कर इसे शुरू करने का आग्रह किया है और इसके लिये रेल मंत्री को निम्नलिखित सुझाव प्रेषित किये हैं-

 टाटानगर से सीधी जयपुर/फुलेरा तक नई टेªन की व्यवस्था।

 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (टेªनं नं.12801-12802) का फुलेरा/जयपुर तक विस्तार
जबतक जयपुर राजस्थान तक के लिये सीधी रेल सेवा शुरू नहीं होती है तबतक पुरूषोत्तम एक्सप्रेस का विस्तार फुलेरा/जयपुर तक कर दिया जाय। पुरूषोत्तम एक्सप्रेस अभी दिल्ली स्टेशन पर लगभग 16-17 घंटे खड़ी रहती है तब तक यह फुलेरा/जयपुर का एक फेरा लगाकर वहां से वापस दिल्ली आ सकती है।

 ट्रेन सं. 12403-12404 (प्रयागराज-बिकानेर टेªन)/टेªन सं. 20403-20404 को टाटानगर तक विस्तारित कर इसे अपने गंतव्य बीकानेर (राजस्थान) के लिये परिचालित कर दिया जाये। आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि उक्त टेªन प्रयागराज में लगभग 18.30 घंटे खड़ी रहती है। इस टेªन को टाटानगर तक विस्तारित करने से राजस्थान के बीच पड़ने वाले स्टेशन/शहर तक जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।

 टेªन नंबर-12307 (हावड़ा-जयपुर-जोधपुर) जो कि हावड़ा से प्रतिदिन चलती है को वाया टाटानगर कम से कम सप्ताह में दो दिन चलाया जाय।

 हावड़ा से जयपुर कई टेªेनें (नंबरः 12987, 12307, 12496, 22307) धनबाद होकर सातों दिन चलती है। इनमें से कोई एक टेªन को सप्ताह में तीन दिन भाया टाटानगर होकर चलाया जाय। इसके अलावा हावड़ा से जयपुर भाया टाटानगर दुरंतों टेªन सप्ताह में तीन दिन चलाये जाने पर विचार किया जा सकता है।

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि चैम्बर की मांग पर शालीमार-जयपुर एक्सप्रेस (टेªन नं.08061-62) की शुरूआत स्पेशल टेªन के तहत शुरू की गई थी लेकिन इसे भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चैम्बर ने सुझाव देते हुये कहा है कि इस टेªन को नियमित रूप से परिचालित कर टाटानगर से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की सौगात राजस्थान जाने वाले यात्रियों को दिने जाने पर भी विचार किया जा सकता है।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी माननीय मंत्री से आग्रह किया कि उक्त टेªनों में किसी एक का परिचालन शुरू कर यहां के राजस्थानी एवं धार्मिक यात्रा पर जाने वाले सभी लोगांे को सुविधा प्रदान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।