CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर ने जीएसटी के नये सहायक आयुक्त दिलीप मंडल से मुलाकात कर शुभकामनायें दी

सिंहभूम चैम्बर ने जीएसटी के नये सहायक आयुक्त दिलीप मंडल से मुलाकात कर शुभकामनायें दी तथा उनके विभाग से संबंधित लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन का किया आग्रह

सिंहभूम चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में जमषेदपुर के जीएसटी के नये सहायक आयुक्त श्री दिलीप मंडल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें शुभकामनायें दी  तथा उनके

विभाग से संबंधित विभिन्न लंबित कार्यों का निष्पादन करने का आग्रह उनसे किया गया। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर जमशेदपुर के अंतर्गत पड़ने वाले अंचल में रिक्त पड़े पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से व्यापारियों को होने वाले नुकसान को देखते हुये अधिकारियों की नियुक्ति हेतु लगातार  आवाज उठाता रहा है।   इसके लिये पिछले दिनों राज्य के माननीय वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर अधिकारियों की नियुक्ति का आग्रह भी किया गया था।  जमशेदपुर में जीएसटी के नये सहायक आयुक्त की नियुक्ति से व्यापारियों की परेशानी कुछ हद तक कम होगी।

उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल एवं सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने बताया कि सहायक आयुक्त से मुलाकात के दौरान सिंहभूम चैम्बर ने उनसे आग्रह किया कि जीएसटी के रिफंड के मुद्दे एवं अन्य टेक्नीकल मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करते हुये इनके समाधान तथा विभाग में लंबित पड़े कार्यों के जल्द निष्पादन कर व्यापारियों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया।  जिसपर सहायक आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के अलावा मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।