CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड की पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा को एक विस्तृत सुझाव-पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने शहर में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण एवं व्यापारिक माहौल को सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक सुझाव दिए हैं। विजय आनंद मूनका ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बीते कुछ महीनों से जमशेदपुर में लूट, छिनतई, गोलीबारी, चाकूबाजी, मारपीट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिकों एवं व्यापारिक समुदाय में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त है। इसका प्रतिकूल प्रभाव न केवल व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है, बल्कि निवेश एवं औद्योगिक विकास की संभावनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख सुझाव दिए— क) जमशेदपुर में ऐसे अनुभवी पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना की जाए, जिन्होंने पूर्व में शहर में कार्य किया हो तथा स्थानीय परिस्थितियों एवं अपराध की प्रवृत्तियों की गहरी समझ रखते हों। यहाँ के भौगोलिक, आपराधिक, राजनितिक और सामाजिक स्थितियों का अच्छा खासा ज्ञान है। ख) टाइगर मोबाइल पुलिस की नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जाए। प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में टाइगर मोबाइल पुलिस की स्थायी तैनाती पुनः प्रारंभ की जाए। ग) रात्रिकालीन पुलिस गश्त की संख्या एवं प्रभावशीलता में वृद्धि की जाए। घ) पुलिस–पब्लिक समन्वय समिति का पुनर्गठन कर उसमें प्रतिष्ठित व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों को शामिल किया जाए, ताकि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित हो सके। विजय आनंद मूनका ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय जनहित, व्यापार हित एवं राज्यहित को सर्वोपरि रखते हुए इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करेगा तथा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, जिससे जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं जनविश्वासपूर्ण बन सके। उपरोक्त पत्र की प्रतिलिपि ए. डी. जी. मुख्यालय, जोनल आई. जी. , डी. आई. जी. कोल्हान एवं वरिष्ठ अधीक्षक पुलिस जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम को भी दी गई है। — जारीकर्ता विजय आनंद मुनका क्षेत्रीय उपाध्यक्ष – कोल्हान फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।