CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित मानसून ट्रेड फेयर 2026 का सोमवार को चैंबर भवन में भव्य समारोह के बीच उद्घाटन हुआ। मेले का उद्घाटन मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता, जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नौशीन खान, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दुबे, सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया एवं उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं आज व्यवसाय एवं उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा और उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नौशीन खान ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें व्यवसाय के साथ-साथ उचित बाजार और मंच उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। उन्होंने चैंबर द्वारा आयोजित ट्रेड फेयर को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दुबे ने महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं की रचनात्मकता और मेहनत को प्रोत्साहन मिलने से वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और समाज में उनकी भागीदारी और बढ़ेगी। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लगातार स्थानीय व्यापार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना चैंबर की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आयोजन महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, बिक्री, नए ग्राहकों से जुड़ने और बाजार विस्तार का अवसर प्रदान करते हैं। चैंबर उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि मानसून ट्रेड फेयर का उद्देश्य केवल बिक्री का मंच उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। मेले में महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल उनकी प्रतिभा, मेहनत और उद्यमशीलता का परिचय दे रहे हैं। मेले में महिला उद्यमियों द्वारा कपड़े, फैशन, ज्वेलरी, खान-पान, सजावटी सामान सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर महिला उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने चैंबर के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। दोपहर के सत्र में जमशेदपुर विमेंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीना वेद गिरी, विमेंस यूनिवर्सिटी की कॉमर्स डीन डॉ. दीपा शरण एवं श्रीमती तरू बेन गांधी ने भी मेले का भ्रमण किया और महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उद्घाटन समारोह का संचालन चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव भारत मकानी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चैंबर के उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल, सचिव अंशुल रिंगरसिया, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, समन्वयक श्रीमती सुमन नागेलिया, श्रीमती निशा केडिया, श्रीमती रिंकू अग्रवाल, मनोज गोयल, अश्विनी अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों एवं सक्रिय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग