CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने नई दिल्ली में आयोजित झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राज्य के औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक का उद्देश्य प्रस्तावित झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 पर उद्योग जगत से सुझाव प्राप्त करना था।

चैंबर की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में निवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने, सिंगल विंडो सिस्टम को अधिक प्रभावी करने तथा उद्योगों को शीघ्र स्वीकृतियां उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए एआई-संचालित “झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल” शुरू करने का सुझाव भी रखा गया, जिससे उद्यमियों को योजनाओं, डिजिटल सेवाओं और आवश्यक सहायता एक ही मंच पर मिल सके।

बैठक के दौरान टाटा स्टील, जिंदल सहित अन्य प्रमुख औद्योगिक समूहों द्वारा झारखंड में किए गए निवेश प्रस्तावों का चैंबर ने स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे निवेश राज्य में औद्योगिकीकरण, आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति को नई गति देंगे।

चैंबर ने यह भी दोहराया कि सरकार, उद्योग जगत और अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय से झारखंड को देश के सबसे आकर्षक निवेश राज्यों में शामिल किया जा सकता है। उद्योग-अनुकूल नीतियां, डिजिटल सुविधाएं और तेज़ प्रशासनिक प्रक्रियाएं राज्य में नए निवेश आकर्षित करने तथा सतत औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।