CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी जमशेदपुर/रांची, 21 जून 2026। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के सत्र 2026-27 के अध्यक्ष पद हेतु युवा ऊर्जावान आकाश मोदी का निर्वाचन किया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल पडिया , प्रांतीय महामंत्री श्री दीपक गोयंका,पर्यवेक्षक श्री विकास अग्रवाल एवं चुनाव पदाधिकारी श्री प्रवीण अग्रवाल द्वारा रांची में की गई। स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष पद पर आकाश मोदी के निर्वाचन से युवा साथियों एवं मंच परिवार में उत्साह का माहौल है। संगठन के विभिन्न सदस्यों एवं वरिष्ठजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में शाखा के और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होने का विश्वास व्यक्त किया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश मोदी ने अपनी निर्वाचन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज एवं संगठन के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर “जोश और होश” के समन्वय से कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच एवं नए आयाम प्रदान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव सेवा, संस्कार और संगठन के मूल्यों पर आधारित रहा है। आगामी सत्र में उनकी प्राथमिकता युवाओं को संगठन से जोड़ना, समाजसेवा के कार्यों को विस्तार देना, रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना रहेगा। आकाश मोदी ने कहा कि आज के युवा केवल भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की शक्ति हैं। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान कर संगठन एवं समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ जनों एवं प्रांतीय नेतृत्व के सहयोग से स्टील सिटी शाखा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और समर्थन प्राप्त हुआ है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे सभी को साथ लेकर समन्वय एवं सहभागिता की भावना से कार्य करेंगे तथा शाखा को सेवा एवं संगठन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने आकाश मोदी को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की. उपरोक्त जानकारी चुनाव पदाधिकारी श्री प्रवीण अग्रवाल जी एवं चुनाव सह पदाधिकारी श्री मनीष बंसल जी एवं अरुण अग्रवाल जी द्वारा दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

जमशेदपुर में बिजली और पानी को लेकर दोहरा मापदण्ड नहीं चलेगा: विजय आनंद मूनका

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों के बीच आम पानी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए युवा आकाश मोदी

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।