CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ से मुलाकात कर कोल्हान में रक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्पादों के निर्माण की संभावना तलाशी।

19-20 अप्रेल को रांची में एयर-शो का होगा आयोजन- संजय सेठ
रक्षा मंत्रालय समय-समय पर सिंहभूम चैम्बर के साथ वेबिनार/मीटिंग का करेगा आयोजन- सचिव संजीव कुमार

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेख अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा एवं अंशुल रिंगसिया ने दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ से रक्षा मंत्रालाय स्थित उनकेे कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान के औद्योगिक विकास को लेकर जमशेदपुर या इसके आसपास रक्षा क्षेत्र से जुड़े उपक्रम बनाने का कोई प्रतिष्ठान स्थापित करने का आग्रह किया। जिससे यहां के उद्योगों को विकसित करने हेतु नये अवसर उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि केन्द्र सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी उत्पादों का निर्माण अपने देश में ही करने की योजना पर चल रही है। अगर इस इस योजना के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र से जुड़े उत्पादों का निर्माण जमशेदपुर में होता है तो यह उनके लिये प्रशंसा का विषय होगा। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते हुये कहा कि वायुसेना के द्वारा आगामी 19-20 अप्रेल को रांची में एयर-शो का आयोजन किया जायेगा। साथ ही इसी वर्ष सितंबर या अक्टूबर महीने में झारखण्ड में डिफेंस एक्सपो का भी आयोजन किया जायेगा जो झारखण्ड राज्य में पहली बार आयोजित होगा। इस एक्सपो के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यहां के उद्यमियों को इस क्षेत्र से संबंधित नये अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

इसके पश्चात् चैम्बर प्रतिनिधिमंडल का अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में श्री संजीव कुमार, सचिव, डिफेंस उत्पाद से रक्षा मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित हुई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सचिव डिफेंस उत्पाद से कोल्हान के उद्यमों को इस क्षेत्र से जुड़े नये-नये उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें इसके निर्माण क्षेत्र से जुड़ने हेतु एक नये अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इसपर सचिव संजीव कुमार ने कहा कि रक्षा मंत्रालय का प्रोडक्शन विभाग इसके लिये समय-समय पर चैम्बर के साथ वेबिनार/मीटिंग का आयोजन करेगा। जिसमें उद्यमियों को यह जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी कि वे इस क्षेत्र में और क्या आगे कर सकते हैं और उनके लिये क्या रास्ते खुले हैं। सचिव श्री संजीव कुमार ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के समक्ष रक्षा क्षेत्र से जुड़े लगभग 38 हजार उत्पादों की सूची रखी। चैम्बर ने उत्पादों की सूची में कोल्हान के उद्यमियों हेतु नयी संभावना तलाशी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने सचिव संजीव कुमार को कहा कि अगर रक्षा मंत्रालय इस ओर कदम बढ़ाता है तो चैम्बर इसमें प्रमुखता से अपनी सहभागिता निभायेगा और इसके लिये एक स्वच्छ औद्योगिक वातावरण उपलब्ध करायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत