CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक

जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) श्री मनोज कौशिक, आईपीएस को सौंपा जमशेदपुर, 2 जुलाई। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) श्री मनोज कौशिक, आईपीएस को सौंपा। यह ज्ञापन पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), कोल्हान प्रक्षेत्र श्री अनुरंजन किस्पोट्टा, भा.पु.से. (IPS) तथा पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वक़ारिब, आईपीएस की उपस्थिति में सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जमशेदपुर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में शहर में रंगदारी, गोलीबारी, चोरी, छिनतई, महिलाओं से चेन स्नैचिंग तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमलों जैसी घटनाओं में निरंतर वृद्धि हुई है। बिष्टुपुर में पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई हत्या की घटना ने व्यापारिक समुदाय एवं आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर दिया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर झारखंड की औद्योगिक एवं व्यापारिक राजधानी है और यहां सुरक्षित वातावरण बनाए रखना राज्य के उद्योग, निवेश एवं रोजगार के लिए अत्यंत आवश्यक है। चैंबर की प्रमुख मांगें एवं सुझाव

  1. रांची की तर्ज पर जमशेदपुर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों तथा सभी प्रवेश एवं निकास मार्गों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी सर्विलांस कैमरे स्थापित किए जाएं।
  2. ट्रैफिक पुलिस को हेलमेट एवं वाहन दस्तावेजों की नियमित जांच के बजाय यातायात प्रबंधन एवं जाम नियंत्रण पर अधिक ध्यान देने का निर्देश दिया जाए।
  3. सड़कों एवं फुटपाथों पर अनधिकृत ठेलों एवं अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण कर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाई जाए।
  4. शहर में बढ़ते नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए।
  5. शहर के प्रमुख प्रवेश एवं निकास मार्गों पर स्थायी पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किए जाएं।
  6. सभी थाना क्षेत्रों में टी.ओ.पी. (Town Out Post) को पुनः सक्रिय एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।
  7. प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में प्रतिदिन नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।
  8. शहर में पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
  9. संवेदनशील एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।
  10. संगठित अपराध, रंगदारी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  11. हाल की सभी गंभीर आपराधिक घटनाओं की त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए।

चैंबर ने यह भी मांग की कि यदि किसी व्यवसायी के प्रतिष्ठान अथवा उसके परिसर के बाहर कोई आपराधिक घटना घटित होती है, तो बिना समुचित एवं निष्पक्ष जांच तथा पर्याप्त सत्यापन के संबंधित व्यवसायी को दोषी अथवा संदिग्ध नहीं ठहराया जाए। केवल घटनास्थल के आधार पर किसी व्यापारी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाना उचित नहीं है। निष्पक्ष जांच के बाद ही किसी भी प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक के दौरान एडीजी श्री मनोज कौशिक ने चैंबर द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं एवं सुझावों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने तत्काल पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वक़ारिब को डोबो पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा डोबो पुल के समीप एक टी.ओ.पी. (Town Out Post) स्थापित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जमशेदपुर में सभी आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सिंहभूम चैंबर ने एडीजी द्वारा दिए गए त्वरित निर्देशों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा की। चैंबर ने कहा कि यह समर्थन शहर में बेहतर कानून-व्यवस्था, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग के समर्थन में दिया जा रहा है। चैंबर ने सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से शांति, संयम एवं कानून का पालन करते हुए अपनी लोकतांत्रिक भावनाओं को व्यक्त करने की अपील की। जारीकर्ता: मानव केडिया अध्यक्ष सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग