CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर शहर की समस्याओं की ओर कराया ध्यानाकृष्ट

27 नवंबर, 2025 सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर शहर की समस्याओं की ओर कराया ध्यानाकृष्ट सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मानव केडिया की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं के साथ ही साकची बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाये जा रहे दुकानों से आम ग्राहकों को हो रही परेशानी, ट्राफिक जाम, सड़क किनारे ठेला खोमचे वालों द्वारा अतिक्रमण तथा ऑटो ड्राईवरों द्वारा बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़ा करने जैसे मुद्दों को उठाया। इसके साथ जुगसलाई से जुड़ी आम जनता की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, सचिव भरत मकानी एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने जो मुद्दे उठाये वे निम्नलिखित हैं – 1) साकची बाजार में सड़कांे का अतिक्रमण (विशेषकर गेट नंबर-1 वाले प्रवेश स्थल पर) साकची बाजार के गेट नंबर-1 इंट्री गेट (पेट्रोल पंप के बगल से जाने वाले रास्ते) से लेकर बाटा चौक, झण्डा चौक तथा डालडा लाईन में सड़कों का अतिक्रमण कर फुटपाथ दुकानदारों द्वारा सड़क पर ही दुकानें लगा दी जाती है इससे सड़कें संकरी हो जाती है और भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्राहकों को बाजार के अंदर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति ऐसी होती है कि अगर कभी आगजनी की घटना होगी तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तुरंत साकची बाजार के अंदर दूभर हो जायेगा। इसलिये जल्द से जल्द सड़कों पर से दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया जाय। साथ ही बाजार में हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाय। 2) शहर में ट्राफिक/जाम की समस्या जमशेदपुर शहर की मुख्य सड़कों में प्रायः आये दिन ट्राफिक की समस्या हो रही है। जिससे सड़कों में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम की स्थिति से कभी-कभी इमरजेंसी या मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर यात्रा कर रहे यात्री मुसीबत में पड़ जाते हैं। इसलिये ट्राफिक की समस्या का उचित समाधान निकालते हुये जाम की समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए। शहर की बढ़ती जनसंख्या के कारण ट्राफिक भार को देखते हुये फ्लाईओवर समय की मांग बन गई है। इस ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रतिदिन स्कूलों की छुटट्ी होने के समय जुस्को के सामने स्थित गोलचक्कर पर उचित ट्राफिक व्यवस्था नहीं होने के कारण ट्राफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। प्रतिदिन होने वाले इस जाम से निपटने हेतु उक्त स्थान पर ट्राफिक पुलिस की नियुक्ति की जानी चाहिए। 3) ठेला खोमचा एवं टेम्पो वालों के द्वारा सड़क एवं सड़क किनारे अतिक्रमतण से राहगीरों को हो रही परेशानी से निजात दिलाया जाय। इससे आवागमन बाधित होता है औश्र आये दिन सड़क दुर्घटनायें होने की संभावना बनी रहती है। शहर के मुख्य स्थान जहां ट्राफिक एवं जाम की समस्या उत्पन्न होती है वह निम्नलिखित है – क) गोपाल मैदान गोलचक्कर, बिष्टुपुर ख) वोल्टास बिल्डिंग गोलचक्कर, बिष्टुपुर ग) साकची मेन गोलचक्कर घ) साकची बिरसा पार्क गोलचक्कर (आई हॉस्प्टिल के सामने) ड0) कालीमाटी रोड पर स्ट्रीट फूड वालों द्वारा सड़क के किनारे ही ठेला लगाया दिया जाता है और लोग सड़क किनारे ही अपने वाहन पार्क कर देते हैं जिससे वहां भीड़भाड़ एवं जाम की स्थिति रहती है। इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है। 4) साकची में पीपीपी मोड पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था साकची में लोगों/दुकानदारों/ग्राहकों की बड़ी संख्या में आवागमन को देखते हुये दो-तीन स्थानों पर सुलभ शौचालय का निर्माण कराकर पीपीपी मोड पर संचालित किया जाना चाहिए। जैसे साकची बाजार के बगल में स्थित पार्किंग स्थल में, साकची बाजार के अंदर एक और सुलभ शौचालय आदि। 5) साकची में स्थित पार्किंग स्थल की समस्या साकची बाजार बसंत स्क्वायर पार्किंग स्थल पर ठेला खोमचे वालों का अतिक्रमण रहता है। पार्किंग के अंदर कंक्रीट और गड्ढे हो गये हैं। जिससे वाहनों को पार्किंग करने में परेशानी होती है और पार्किंग कर पैदल बाहर निकलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगातार यह शिकायतें मिलती है कि जेएनएसी के पार्किंग ठेकेदार के द्वारा दो घंटे के लिये पार्किंग शुल्क वसूला जाता है जबकि नियमानुसार पार्किंग शुल्क में 24 घंटों के लिये होता है। *6) बिष्टुपुर मेन रोड मे ंनो-इंट्री के बावजूद भारी वाहनों के परिचालन से दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर मेन रोड में 24 घंटे नो-इंट्री की व्यवस्था है। लेकिन इसके बावजूद इसमें भारी वाहनों का परिचालन होता है विशेषकर रात में 10.00 बजे से लेकर प्रातः 6.00 बजे के दौरान। इसलिये इस रोड पर नो इंट्री का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।* 7) जुगसलाई क) जुगसलाई में पार्किंग की व्यवस्था जुगसलाई बहुल आबादी का क्षेत्र है और बड़ा व्यवसायिक केन्द्र भी है। लेकिन पूरे जुगसलाई क्षेत्र में कहीं पर भी पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है इसलिये जुगसलाई फाटक के पास पेट्रोल पंप के बगल में खाली पड़ी भूमि (वर्तमान में अतिक्रमित हो रही है) पर पार्किंग की व्यवस्था हो और वो नगरपालिका/जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा संचालित हो। ख) जुगसलाई में फायर बिग्रेड हेतु स्थान की उपलब्धता चूंकि जुगसलाई घनी आबादी और संकरी सड़कें वाला क्षेत्र है। यहां पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं है जिस कारण अगर आगजनी की कोई घटना होती है तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिये जुगसलाई में फायर बिग्रेड की अविलंब व्यवस्था की जाय। *ग) जुगसलाई बाजार में टॉयलेट की उचित व्यवस्था के संबंध में * जुगसलाई एक बहुआबादी वाला तथा व्यवसायिक क्षेत्र है। लेकिन यहां बाजारों में टॉयलेट की उचित व्यवस्था नहीं है जिससे यहां बाजार में आने-जाने वाले लोगों तथा दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों (विशेषकर महिला कर्मचारियों) को इसकी अनुपलब्धता से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिये जुगसलाई बाजार में टॉयलेटों की उचित व्यवस्था की जाय। इस दौरान उपायुक्त महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातांे को ध्यानपूर्वक सुना तथा इन समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सिंहभूम चैम्बर जमशेदपुर शहर का एक स्टेक होल्डर है। प्रशासन इनके सुझावों पर ध्यान देकर इनके सहयोग से शहर की सुचारू व्यवस्था को बनाये रखने के लिये कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत