CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर की मांग पर जमशेदपुर में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना हेतु भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु किया प्रेषित

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा जमशेदपुर में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना हेतु भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान को पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराया गया था। उच्च शिक्षा मंत्रालय ने देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को इस दिशा में आगे बढ़कर जमशेदपुर में इसकी स्थापना हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु चैम्बर की इस मांग को प्रेषित किया है।

अध्यक्ष विजय आनंद मूूनका ने केन्द्रीय उच्च शिक्षा विभाग एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को चैम्बर की इस मांग को विभिन्न शिक्षण को अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु प्रेषित किये जाने पर धन्यवाद प्रेषित करते हुये कहा कि जमशेदपुर को स्थापित हुये 100 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। और आज यह झारखण्ड राज्य की आर्थिक राजधानी के साथ औद्योगिक नगरी भी कहलाती है और जमशेदपुर की पहचान एक मिनी मेट्रो शहर के रूप में होती है। लेकिन फिर भी आज यहां छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की शिक्षा सुविधा की उपलब्धता हेतु बड़े शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना अभी तक नहंी हो पाई है। यहां के छात्र-छात्राओं कोे उच्च शिक्षा सुविधा, स्नातक के बाद गुणवत्तापूर्ण पीजी की पढ़ाई, यहां तक कि राष्ट्रीय स्तरीय स्नातक की पढ़ाई हेतु जमशेदपुर से देश के दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। यहां उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के अभाव में छात्र-छात्रायें पलायन कर जाते हैं और इनमें अधिकांश छात्र लौटकर वापस जमशेदपुर नहीं आते और अच्छी नौकरी की चाह में देश के बड़े शहरोें में ही बस जाते हैं और इससे यहां के अनुभवी वर्कफोर्स का पलायन हो जाता है इससे जमशेदपुर के विकास नहीं हो पाने का एक बड़ा कारण यह भी है। जमशेदपुर या इसके आसपास बड़े कॉलेजों की कमी से उच्च शिक्षा में होने वालो लाखों का खर्च और राज्य का पैसा और राजस्व दूसरें राज्यों के विकास में मजबूत भूमिका निभा रहा है और जमशेदपुर को इससे कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर लगातार प्रयासरत है कि यहां पर बड़े उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना हो इसके लिये देश के माननीय प्रधानमंत्री, झारखण्ड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, केन्द्र एवं राज्य के उच्च शिक्षा मंत्रालय के अलावा देश के विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों को भी समय-समय पर पत्राचार के माध्यम से इसके लिये आग्रह किया जाता रहा है।

चैम्बर पदाधिकारियों मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अगवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने भी उच्च शिक्षा विभाग, भारत सरकार को चैम्बर की जमशेदपुर में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना हेतु की गई मांग को विभिन्न शिक्षण संस्थानों को प्रेषित किये जाने पर धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का 74वां वार्षिक आमसभा शनिवार, दिनांक 13 सितंबर, 2025 को होना तय हुआ है।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कर एवं वित्त प्रकोष्ठ ने आज केंद्र सरकार द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों का स्वागत किया।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कर एवं वित्त प्रकोष्ठ ने आज केंद्र सरकार द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों का स्वागत किया।

चैम्बर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने फहराया तिरंगावर्तमान टैरिफ संकट के बीच भारत एक वैश्विक शक्ति बनकर उभरेगा-विजय आनंद मूनका

चैम्बर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने फहराया तिरंगावर्तमान टैरिफ संकट के बीच भारत एक वैश्विक शक्ति बनकर उभरेगा-विजय आनंद मूनका

चैम्बर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डोत्तोलन करेंगे अध्यक्ष विजय आनंद मूनका

चैम्बर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डोत्तोलन करेंगे अध्यक्ष विजय आनंद मूनका

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में बुधवार 13 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में बुधवार 13 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चैम्बर पहुंचा नेमरा , दिशोम गुरू को दी श्रद्धांजलि,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर शोक संवेदना पत्र सौंपा एवं दिशोम गुरू के निधन पर जताया शोक

सिंहभूम चैम्बर पहुंचा नेमरा , दिशोम गुरू को दी श्रद्धांजलि,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर शोक संवेदना पत्र सौंपा एवं दिशोम गुरू के निधन पर जताया शोक

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चैधरी की स्मृति में चैम्बर भवन में बुधवार, 13 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडे, भा.पु.से. एवं सिविल सर्जन साहिर पाल

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चैधरी की स्मृति में चैम्बर भवन में बुधवार, 13 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडे, भा.पु.से. एवं सिविल सर्जन साहिर पाल

अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गये एकतरफा टैरिफ के विरोध में सिंहभूम चैम्बर ने किया पोस्टर लाँचअमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार एवं स्वदेषी उत्पादों के उपयोग का किया आव्हान

अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गये एकतरफा टैरिफ के विरोध में सिंहभूम चैम्बर ने किया पोस्टर लाँचअमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार एवं स्वदेषी उत्पादों के उपयोग का किया आव्हान