CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर का प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन रविवार, 25 मई को लोयला फेसी ऑडिटोरियम मेंलोकसभा अध्यक्ष मा0 ओम बिरला होंगेे मुख्य अतिथि

सिंहभूम चैम्बर का प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन रविवार, 25 मई को लोयला फेसी ऑडिटोरियम में
लोकसभा अध्यक्ष मा0 ओम बिरला होंगेे मुख्य अतिथि

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन समारोह रविवार, 25 मई को लोयला स्कूल फेसी ऑडिटोरियम में संपन्न होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा एवं सांसद श्री विद्युतवरण महतो भी उद्घाटन समारोह में मौजूद होंगे। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। महासचिव ने बताया कि इसके अलावा इस उद्घाटन समारोह में कई केन्द्रीय मंत्रियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर की स्थापना तत्कालीन व्यापारियों के एक छोटे से समूह ने व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण और इनकी बातों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1948 में की थी। वर्ष 1950 में कंपनीज एक्ट में इसका निबंधन कराया गया। और यह तब से अब तक निर्बाध गति से व्यापारियों एवं उद्यमियों, प्रोफेशनल्स की समस्याओें को उचित फोरम में उठाते हुये इसका निराकरण कर रही है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर के निबंधन के 75 वर्षगांठ मनाया जा रहा है और वर्तमान में लगभग ढाई हजार इनके सदस्य हैं जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दो लाख से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैम्बर के द्वारा 75वें वर्षगांठ प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को दिल्ली जाकर आमंत्रित किया गया था जिसपर उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह चैम्बर के साथ ही जमशेदपुर वासियों के लिये हर्ष का विषय है कि पहली बार कोई लोकसभा अध्यक्ष जमशेदपुर में पधारेंगे और जमशेदपुर के मिनी भारत संस्कृति से अवगत होंगे। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि इससे पूर्व चैम्बर ने अपने निबंधन काल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबिली समारोह एवं 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डेन जुबिली वर्ष भी मनाया था। प्लेटिनम जुबिली समारोह में महीने भरत अनेकानेक कार्यक्रम चलेंगे जिसमें कई नामी गिरामी हस्तियां भाग लेंगे और ये कार्यक्रम अपने आप में एक यादगार आयोजन होगा।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि चैम्बर इस वर्ष को प्लेटिनम जुबिली वर्ष के रूप में मनायेगा और इसके तहत जमशेदपुर में कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन चैम्बर की ओर से चैम्बर भवन के अलावा शहर अन्य विभिन्न स्थलों पर भी किया जायेगा। उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि चैम्बर ने अपने स्थापना काल से व्यापारी उद्यमियों के लिये कार्य करने के साथ ही जन कल्याण के कार्यों को भी बड़ी सजगता से करने का कार्य कर रही है। यही वजह है कि सिंहभूम चैम्बर ने इन 75 वर्षों के दौरान जमशेदपुर के आम जनमानस के दिल में भी जगह बना ली है।

उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने कहा प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन के लिये चैम्बर के सदस्यगण आकाश मोदी, अजय कुमार भालोटिया, अमिश अग्रवाल, अमित सरायवाला, आनंद कुमार चौधरी, अशोक कुमार गोयल, विपिन अडेसरा, मनोज गोयल, संदीप मुरारका, अश्विनी अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, दीपक कुमार चेतानी, हर्ष अग्रवाल, कौशिक मोदी, मोहित मूनका, मुकेश कुमार मित्तल जुगसलाई, पवन नरेडी, प्रदीप गुप्ता, सौरव संघी सन्नी, उमेश खीरवाल, विष्णु गोयल, शुभम सेन, बबलू अग्रवाल मिनी, सीए अनूप अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, रोहित गोयल, अभिषेक काबरा, विकास गढ़वाल, मोहित साह, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, पवन देबुका आदि जोर-शोर से लगे हुये हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत