सिंहभूम चैम्बर का प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन रविवार, 25 मई को लोयला फेसी ऑडिटोरियम में
लोकसभा अध्यक्ष मा0 ओम बिरला होंगेे मुख्य अतिथि
सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन रविवार, 25 मई को
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने चैम्बर पहुंची एस.डी.ओ.
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अपने स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। माहव्यापी चलने वाले इस समारोह का उद्घाटन 25 मई को लोयला स्कूल फेसी ऑडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने धालभूम के अनुमंडलाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजुमदार, भा.प्र.से. एवं अंचलाधिकारी श्री मनोज कुमार चैम्बर भवन पहुंचे एवं चैम्बर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की समीक्षा की।
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर द्वारा आयोजित होने वाले प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन समारोह में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा एवं जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युतबरण महतो उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11.45 बजे से लोयला स्कूल स्थित फेसी ऑडिटोरियम में किया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु चैम्बर की पूरी टीम सदस्यों की साथ लगी हुई है। इस कार्यक्रम में पूरे कोल्हान के व्यापारी और उद्यमी शिरकत करेंगे। इसके अलावे शहर की सभी प्रमुख सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ओम बिरला की स्वीकृति से चैम्बर के सदस्यों में हर्ष है। चूंकि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला प्रथम बार जमशेदपुर आ रहे हैं इसलिये उनके स्वागत की विशेष तैयाारी सिंहभूम चैम्बर ने की है। चैम्बर के सदस्य जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार रूप देने हेतु प्रयासरत हैं।
बैठक के दौरान अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजुमदार, भा.प्र.से., चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया, आकाश मोदी, गौरव अग्रवाल, सौरव संघी सन्नी, कौशिक मोदी, शुभम सेन, मंटू अग्रवाल, पीयूष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, बबलू अग्रवाल मिनी आदि उपस्थित थे
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर की स्थापना तत्कालीन व्यापारियों के एक छोटे से समूह ने व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण और इनकी बातों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1948 में की थी। वर्ष 1950 में कंपनीज एक्ट में इसका निबंधन कराया गया। और यह तब से अब तक निर्बाध गति से व्यापारियों एवं उद्यमियों, प्रोफेशनल्स की समस्याओें को उचित फोरम में उठाते हुये इसका निराकरण कर रही है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि चैम्बर के निबंधन के 75 वर्षगांठ मनाया जा रहा है और वर्तमान में लगभग ढाई हजार इनके सदस्य हैं जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दो लाख से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैम्बर के द्वारा 75वें वर्षगांठ प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को दिल्ली जाकर आमंत्रित किया गया था जिसपर उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह चैम्बर के साथ ही जमशेदपुर वासियों के लिये हर्ष का विषय है कि पहली बार कोई लोकसभा अध्यक्ष जमशेदपुर में पधारेंगे और जमशेदपुर के मिनी भारत संस्कृति से अवगत होंगे। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि इससे पूर्व चैम्बर ने अपने निबंधन काल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबिली समारोह एवं 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डेन जुबिली वर्ष भी मनाया था। प्लेटिनम जुबिली समारोह में महीने भरत अनेकानेक कार्यक्रम चलेंगे जिसमें कई नामी गिरामी हस्तियां भाग लेंगे और ये कार्यक्रम अपने आप में एक यादगार आयोजन होगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि चैम्बर इस वर्ष को प्लेटिनम जुबिली वर्ष के रूप में मनायेगा और इसके तहत जमशेदपुर में कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन चैम्बर की ओर से चैम्बर भवन के अलावा शहर अन्य विभिन्न स्थलों पर भी किया जायेगा। उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि चैम्बर ने अपने स्थापना काल से व्यापारी उद्यमियों के लिये कार्य करने के साथ ही जन कल्याण के कार्यों को भी बड़ी सजगता से करने का कार्य कर रही है। यही वजह है कि सिंहभूम चैम्बर ने इन 75 वर्षों के दौरान जमशेदपुर के आम जनमानस के दिल में भी जगह बना ली है।
उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने कहा प्लेटिनम जुबिली समारोह के उद्घाटन के लिये चैम्बर के सदस्यगण आकाश मोदी, अजय कुमार भालोटिया, अमिश अग्रवाल, अमित सरायवाला, आनंद कुमार चौधरी, अशोक कुमार गोयल, विपिन अडेसरा, मनोज गोयल, संदीप मुरारका, अश्विनी अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, दीपक कुमार चेतानी, हर्ष अग्रवाल, कौशिक मोदी, मोहित मूनका, मुकेश कुमार मित्तल जुगसलाई, पवन नरेडी, प्रदीप गुप्ता, सौरव संघी सन्नी, उमेश खीरवाल, विष्णु गोयल, शुभम सेन, बबलू अग्रवाल मिनी, सीए अनूप अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, रोहित गोयल, अभिषेक काबरा, विकास गढ़वाल, मोहित साह, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, पवन देबुका आदि जोर-शोर से लगे हुये हैं