CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर ने एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गये नागरिकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की

सिंहभूम चैम्बर एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गये नागरिकों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त कर दुख जताया एवं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गुजरात में हुये विमान हादसे पर दुख जताया और इस हादसे में मारे गये लोगों एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुये अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई इंटरनेशनल हवाई अड्डे से 230 यात्रियों एवं 12 क्रू मेम्बर के साथ उड़ान भरकर लंदन जाने वाली एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आग लग जाने के कारण बी.जे. मेडिकल कॉलेज के मेस के उपर गिरने से विमान यात्रियों के मारे जाने पर चैम्बर को गहरा आघात लगा है। चैम्बर इस हादसे में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देते हुये नमन करता है और उनके परिवार के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है। साथ ही बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं उनके स्टॉफ तथा तथा उसके अगल-बगल के बिल्डिंग्स में घायल व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि चैम्बर सरकार से यह मांग करता है कि जल्द से इस विमान हादसे की जांच पूरी कराकर इसकी गहराई तक जाये और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिये उचित कदम उठाये।

इस दौरान चैम्बर के सभी पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने भी अपनी इस हादसे में मारे गये लोगों के प्रति दुख प्रकट करते हुये घायल व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत