CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

चैम्बर के मानसून ट्रेड फेयर के दूसरे दिन झारखण्ड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन ने किया मेले का भ्रमण

चैम्बर के मानसून टेªड फेयर के दूसरे दिन झारखण्ड सरकार के माननीय मंत्री रामदास सोरेन तथा पूर्व सांसद श्रीमती आभा महतो ने किया मेले का भ्रमण।

मानसून टेªड फेयर में कई तरह के उत्पादों के स्टॉल लोगों को लुभा रहे, चांदी के सैंडल और चप्पल बने आकर्षण का केन्द्र

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर भवन में आयोजित मानसून टेªड फेयर का दूसरे दिन झारखण्ड सरकार के माननीय मंत्री निबंधन एवं शिक्षा श्री रामदास सोरेन एवं पूर्व सांसद आभा महतो ने मेले का भ्रमण किया एवं स्टाल धारकों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर सदस्यों को संबोधित करते हुये माननीय मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि चेंबर को वे कई वर्षों से जानते है।चैंबर के कार्यों को उन्होंने करीब से देखा है।चैंबर व्यवसाय उद्योग के लिए आवाज उठाता रहा है।उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने का चैंबर का यह प्रयास सराहनीय है।उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख तक का ऋण बिना किसी केलेट्रॉल के दे रही है।सभी महिलाएं इसका लाभ उठाएं ।सरकार महिलाओं एवं उद्यमियों के अलावी सभी वर्गों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है।

पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है।जीवन का कोई क्षेत्र उनसे अछूता नहीं है।उन्होंने कहा कि ट्रेड फेयर में आ कर उन्हें सही मायनों में महिला शाशक्ति कारण का एहसास हो रहा है।उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्रेड फेयर में देखा कि महिलाएं अलग अलग तरह के व्यापार कर रही है जो कि पुरातन तौर तरीकों ओर ढर्रे से अलग है।यह मोदी जी के नए भारत की तस्वीर है।ईस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा सिंहभूम चैम्बर अपने प्लेटिनम जुबिली वर्ष को समारोह के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार ओर व्यापार जगत के बीच सेतु का कार्य करता है।

उन्होंने टाटा लीज एरिया में बंद पड़े रजिस्ट्री की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए अविलंब रजिस्ट्री शुरू करने की मांग की।उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री बंद होने से नागरिकों के साथ साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

सदस्यांें को संबोधित करते हुये उपाध्यक्ष टेªड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि जिस उद्वेश्य के साथ मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया था वो सफल रहा है।इस आयोजन से नए महिला उद्यमियों को एक प्लेटफॉर्म मिला अपितु स्थापित व्यापारियों को भी कुछ नया सीखने को मिला है।उन्होंने कहा कि मौसम की बेरुखी के बावजूद इस आयोजन की सफलता के लिए महिलाओं का परिश्रम प्रणाम्य है।उन्होंने कहा कि भविष्य में चेंबर और बड़े स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

मानसून टेªड फेयर की संयोजक श्रीमती सुमन नागेलिया ने बताया कि टेªड फेयर को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल है।उन्होंने सहयोग के लिए शहरवासियों एवं चेंबर सदस्यों को साधुवाद दिया।

चांदी के सैंडल के स्टॉल पर लगी लोगों की भीड़

उन्होंने बताया कि राधिका ज्वेलरी के स्टॉल में चांदी के सैंडिल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुुआ है और दर्शक पूरी जिज्ञासा के साथ इनकी इन्क्वायरी भी ले रहे हैं।

कस्टमाईज पेन बना आकर्षण का केन्द्र

कानपुर की महिला उद्यमी अपनी तरह का अभिनव कस्टमाईज फाउंटेन पेन बनाकर उसको प्रदर्शित कर रही है जो आनेवाले दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।  कैनवेस्ट्री के स्टॉल पर सागरिका नामक महिला स्टॉल में आने वाले ग्राहकों का प्रोटेट बनाकर अपनी एक अलग पहचान बना रही है।

महिला उद्यमी की कलाकृतियां लोगों को लुभा रही है।

एक स्टॉल पर मुस्कान अग्रवाल नाम महिला उद्यमी के द्वारा छोटी-छोटी चीजों से अलग-अलग तरह की कलाकृति बनाकर प्रदर्शित की गई है।

दिव्यांग बच्चों के हुनर को मिला मानसून टेªड फेयर के रूप में नया मंच

एस्पायर नामक संस्था के स्टॉल पर दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुयें के अनूठे कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मानसून टेªड फेयर में 44 स्टॉल लगाये है जिसमें गृह उपयोगी सामान, सजावटी समान, ज्वेलरी, गारमेन्ट्स, गिफ्ट आईटम, आचार-पापड़, बुटिक्स, फैशन, बैग, दवाईयां, औषधी,  बेडशीट, चादर इत्यादि के स्टॉल लगे हुये हैं।  इसके अलावे खाने-पीने की सामग्री के भी स्टॉल लगे हैं जहां विभिन्न तरह के व्यंजन लोगों को उपलब्ध हो रहे हैं।

सचिव भरत मकानी ने बताया कि  कि मानसून टेªड फेयर अब चैंबर की पहचान बन चुका है।आनेवाले वाले समय में चेंबर अपने सदस्यों के सहयोग से नए व्यापारिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।पूरी तरह निःशुल्क है जिसमें चैम्बर सदस्यों के अलावा जमशेदपुर के आम नागरिक भी टेªड फेयर में भ्रमण हेतु आ रहे है और अपने जरूरत के मुताबिक समानों की खरीदारी कर रहे हैं।  टेªड फेयर का समय पूर्वाह्न 11.00 से संध्या   8.30 बजे तक है।

कार्यक्रम का संचालन मानद महासचिव मानव केडिया ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल मोदी ने किया।इस दौरान समाजसेवी श्रीमतीसाधना महतो,श्रीमती ऊषा सिंह भी मौजूद रहीं।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने सभी चैम्बर सदस्यों  एवं शहर के नागरिकों को सफलता हेतु बधाई दी।इस कार्यक्रम में बबीता मुनका,निशा केडिया,सुरेखा मोदी,सुधा रिंगसिया,श्रद्धा अग्रवाल,नेहा रिंगसिया नेहा गोल्डी का भी सहयोग मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत