CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर ने टाटा मेन हॉस्पिटल में कार्डियेक बायपास/ओपेन हार्ट सर्जरी की सेवा शुरू करवाने की मांग रखी

चैम्बर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष काॅर्पोरेट सर्विसेज श्री डी.बी. सुंदर रामम से की टीएमएच में कार्डियेक बायपास/ओपेन हार्ट सर्जरी की सेवा शुरू करवाने की मांग रखी

सिंहभूम चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री ने टाटा मेन हाॅस्पिटल में जरूरतमंद मरीजों के लिये कार्डियेक बायपास/ओपेन हार्ट सर्जरी की सेवा शुरू करने की मांग टाटा स्टील के उपाध्यक्ष काॅर्पोरेट सर्विसेज   डी.बी. सुंदर रामम से की है तथा इसके लिये ग्लोबल सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन से भी इसके लिये आग्रह किया गया है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि कार्डियेक केस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इस बीमारी में मरीज को देर से चिकित्सीय सहायता उपलब्ध होने पर मरीज की जान भी चली जाती है।  इसके ईलाज हेतु वर्तमान में टीएमएच में कार्डियोलाॅजी विभाग मौजूद है लेकिन यहां केवल निदान के उद्देश्य से दवाई की सलाह उपलब्ध कराने हेतु यह विभाग खोला गया है और कार्डियेक बायपास सर्जरी की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।  जबकि टीएमएच में एंजियोप्लास्ट के एक अनुभवी चिकित्सक डा0 मंदार महावीर शाह भी कार्यरत हैं।  अध्यक्ष ने कहा कि टीएमएच में इसकी व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण अगर किसी मरीज को इसकी सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है तो उसे दूसरे स्थानों पर इसके ईलाज हेतु जाना पड़ता है जिससे काफी समय चला जाता है।

टाटा स्टील हमेशा से अपने कर्मचारियों के अलावा आपात स्थितियों में जमशेदपुर के आम नागरिकों एवं मरीजों को भी आवश्यकता पड़ने पर बेहतर ईलाज की सुविधा दिलाने हेतु प्रतिबद्ध रहा है।  अगर टाटा स्टील के द्वारा टीएमएच में कार्डियेक बायपास सर्जरी की सेवा शुरू की जाती है तो यह टाटा स्टील के द्वारा मानवीय संवेदना एवं सुविधा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि होगी जो शहर के लोगों के लिये लाभदायक साबित होगा।

चैम्बर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि पिछले दिनों प्लेटिनम जुबिल कार्यक्रम के तहत कुडी मोहंती आॅडिटोरियम, जुस्को स्कूल, कदमा  में चैम्बर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन एवं उपाध्यक्ष कार्पोरेट सर्विसेज डी.बी. सुंदर रामम को इसके लिये आग्रह किया गया था।

चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने टाटा स्टील प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है वे चैम्बर की इस मांग पर ध्यान देते हुये उचित कदम उठायें और टीएमएच में कार्डियेक ओपेन हार्ट सर्जरी की व्यवस्था अपने कर्मचारियों के अलावा जमशेदपुर के आम नागरिकों के हित में उपलब्ध कराये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत