CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में अप्रत्याशित ढंग से चार्ज बढ़ाना अव्यवहारिक एवं अतार्किक- विजय आनंद मूनका

सिंहभूम चैम्बर आॅफ काॅमर्स आॅफ इंडस्ट्री पिछले दिनों टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग स्थल की दरों में वृद्धि को अव्यवहारिक एवं आम नागरिकों के लिये न्यायसंगत नहीं होने का हवाला देते हुये दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराया है तथा इसकी प्रतिलिपि माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, चेयरमैन रेलवे बोर्ड सतीश कुमार एवं प्रमंडलीय रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर को भी प्रेषित कर इसपर यात्रियों के हित में निर्णय लेने का आग्रह किया है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि पिछले दिनों टाटानगर स्टेशन के पार्किंग स्थल पर वाहनों की पार्किंग चार्ज में बेतहाशा वृद्धि कर दिया गया है और पार्किंग के कर्मचारियों द्वारा मनमाने ढंग से इसकी वसूली की जा रही है। जो पूरी तरह अव्यवहारिक है और कहीं से भी आम नागरिकों के लिये न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा दिये जा रहे रसीद से छह घंटे की पार्किंग का अधिकारिक शुल्क 48/-रूपये है जो रसीद के हिसाब से भी वाहन पार्किंग के लिये पहले से ही ज्यादा है उसके बावजूद इस दर का भी घोर उल्लंघन करते हुये 500/-रूपये तक की मांग कर रहे हैं। इसके भुक्तभोगी चैम्बर सदस्य भी हुये है जिनसे आधे घंटे की पार्किंग के लिये पार्किंग कर्मचारियों द्वारा 100 रूपये तक लिये गये हैं तत्पश्चात वाहन छोड़े जा रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि स्टेशन की पार्किंग में पहले से ही काफी विसंगतियां व्याप्त है जिससे वाहन पार्किंग करने वाले आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके बावजूद पार्किंग की दरों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि कर दी गई है। इससे ऐसा प्रतीत होता है रेलवे सेवा के लिये नहीं वरन पार्किंग से लाभ कमाने के लिये कार्य कर रही है। इससे आम नागरिकों में रेलवे के प्रति रोष व्याप्त है तथा रेलवे की छवि भी धूमिल हो रही है। इसलिये इसपर रेलवे को त्वरित निर्णय लेते हुये उचित कार्रवाई करना चाहिए ताकि भारतीय रेलवे के प्रति लोगों की सोच नाकारात्मक न होकर साकारात्मक बने।

चैम्बर पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनिल रिंगसिया ने भी रेलमंत्री, दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं चक्रधरपुर के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक ने आग्रह किया है वे आम नागरिकों के हित में पार्किंग स्थल की विसंगतियों को दूर कर इसका अच्छी तरह से रखरखाव करे और पार्किंग चार्ज को पूर्व की तरह यथावत रखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत