CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर के सहयोग से आयोजित ईएसआईसी के पंजीकरण योजना ‘‘स्प्री-2025’’ एवं एमनेस्टी स्कीम से होने वाले लाभों से व्यवसायी एवं उद्यमी हुये अवगत

08 नवंबर, 2025 सिंहभूम चैम्बर के सहयोग से आयोजित ईएसआईसी के पंजीकरण योजना ‘‘स्प्री-2025’’ एवं एमनेस्टी स्कीम से होने वाले लाभों से व्यवसायी एवं उद्यमी हुये अवगत सिंहभूम चैम्बर के सहयोग से चैम्बर भवन में आयोजित ईएसआईसी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ईएसआईसी के अधिकारियों ने विशेष पंजीकरण योजना ‘‘स्प्री-2025’’ एवं एमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत लंबित कानूनी मामलों के समाधान के अवसरों एवं इनसे होने वाले लाभों नियोक्ता समस्याओं समाधान, स्वास्थ्य सुविधा के बारे में व्यवसायी एवं उद्यमियों को विस्तृत रूप में अवगत कराया। इस मौके पर ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन, उपनिदेशक शशि शेखर एवं आदित्यपुर ईएसआईसी हॉस्पिटल के मेडिकल अधीक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत अध्यक्ष मानव केडिया ने उपस्थित वक्ताओं एवं सदस्यों का स्वागत करते हुये की। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि चैम्बर अपने जिम्मेदारियों के तहत हमेशा उद्यमी एवं व्यवसायी हित में लगातार कार्य करता रहा है। इसी कड़ी में ईएसआईसी में होने वाले लाभों एवं इसके तहत लंबित कानूनी मामलों से व्यवसायी एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर के अंतर्गत भी व्यवसायियों के हित में वीडीआईएस-97, ‘विवाद से विश्वास’, वैट के अंतर्गत ‘कर समाधान स्कीम’, जीएसटी के अंतर्गत ‘कर समाधान योजना’ भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर लाया जाता है। इसी तरह की योजना कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के द्वारा स्प्री-2025 योजना लाया गया है जो लाभकारी है। इस तरह की योजना का लाभ व्यवसायियों को उठाना चाहिए। योजना जितने दिनों के लिये लाया गया है उसी अंतराल तक ही इसका लाभ लिया जा सकता है। इस अवसर पर महासचिव पुनीत कावंटिया ने विषय प्रवेश कराते हुये अतिथियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से चैम्बर सदस्यों एवं उनके प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों दोनों को भविष्य में लाभ होगा। महासचिव ने बताया कि सरकार को इस स्कीम को लाने का उद्देश्य स्वैच्छिक अनुपालन को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मेें उपस्थित ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन ने कहा कि स्प्री-2025 योजना का शुभारंभ 1 जुलाई, 2025 को केन्द्रीय मंत्री डा0 मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के शिमला में होने वाली बैठक में किया गया। जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2025 रखी गई है। स्प्री-2025 स्कीम नियोक्ताओं और कर्मचारियों को बिना किसी निरीक्षण या पिछले के रिकॉर्डस मांगे बिना ईएसआई प्रणाली में नामांकन या पंजीकरण करने का एक अवसर प्रदान करती है। यह योजना 10 या इससे अधिक कर्मचारियों वाले कारखानों, दुकानों, होटलों, रेस्तरां और अन्य ऐसी प्रतिष्ठानों के लिये बनाया गया है जो अभी तक ईएसआई अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं है। इसमें अनुबंध, आकस्मिक और संविदा श्रम शामिल हैं। इस स्कीम के तहत ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल, एमसीए पोर्टल के माध्यम से अपने प्रतिष्ठानों और कर्मचारियों को डिजिटल रूप से पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से वैध माना जायेगा। इस तिथि से पहले की अवधि के लिये कोई निरीक्षण नहीं होगा और पिछली अवधि के लिये कोई योगदान नहीं मांगा जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे देश भर में लगभग 16 से 17 मेडिकल कॉलेज हैं जिसमें 450 सीट कर्मचारियों के बच्चों के लिये आरक्षित है। क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि अगर चैम्बर चाहे तो उनके साथ मिलकर आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। ईएसआईसी के उपनिदेशक शशि शेखर ने बताया कि यह योजना पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाती है, जिससे नियोक्ताओं के लिये पिछले दायित्वों के बोझ के बिना सामाजिक सुरक्षा नियमों का पालन करना आसान हो जाता है। इस अवसर पर मेडिकल अधीक्षक डा0 पी.के. सिंह ने बताया कि इस योजना से पंजीकृत कर्मचारियों को ईएसआई अधिनियम के तहत आवश्यक स्वास्थ्य और सामाजिक लाभों तक पहुंच प्राप्त होगी जिसमें चिकित्सा देखभाल, बीमारी, गर्भावस्था, चोट या रोजगार के कारण मृत्यु के मामलों में नकद लाभ शामिल हैं। उन्होने बताया कि हाल ही में एक कर्मचारी को कैंसर के ईलाज के लिये 16 लाख और एक अन्य कर्मचारी को 3 लाख रूपये भुगतान किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित चैम्बर उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल ने कहा इसके तहत आने वाले प्रतिष्ठानों में अवश्य पंजीकरण कराना चाहिए क्योंकि यह योजना भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है विशेष रूप असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये। अंत में उपस्थित सदस्यों ने उपस्थित वक्ताओं एवं अधिकारियों ने अपने-अपने प्रश्न पूछे जिनका जवाब उन्होंने दिया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सचिव बिनोद शर्मा ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अनिल मोदी, सचिव अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, एकलव्य राजन, प्रतीक अग्रवाल, आनंद चौधरी, बलराम प्रसाद, सीए अमित कुमार अग्रवाल, कमल मकाती, अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह, मोहम्मद अरशद, सावन शर्मा, अनिल कुमार, प्रफुल राज, संजय चौधरी सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत