CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

सिंहभूम चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया का पटना प्रवास, बिहार चैम्बर के साथ उद्योग एवं कौशल विकास पर सार्थक चर्चा

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ दिनांक: 14 दिसंबर 2025 सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने अपने पटना प्रवास के दौरान बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन से जुड़ी पहलों की सराहना की। अपने भ्रमण के दौरान श्री केडिया ने बिहार चैम्बर द्वारा चैम्बर भवन में संचालित निःशुल्क कौशल विकास केंद्र का भी अवलोकन किया। इस केंद्र में युवाओं एवं आम नागरिकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण, टैली अकाउंटिंग, सिलाई, ब्यूटीशियन प्रशिक्षण जैसी विभिन्न व्यावसायिक दक्षताओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बिहार चैम्बर द्वारा निःशुल्क फिजियोथेरेपी एवं फिटनेस सेंटर का संचालन भी किया जा रहा है, जो समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष श्री पी. के. अग्रवाल जी, सचिव जनरल श्री मुकेश जैन जी एवं उपाध्यक्ष श्री आशीष शंकर जी ने श्री मानव केडिया का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। श्री केडिया ने इस आत्मीय स्वागत एवं सहयोग के लिए बिहार चैम्बर के पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। भेंट के दौरान दोनों चैम्बरों के बीच पूर्वी भारत में चैम्बर ऑफ कॉमर्स को और अधिक सशक्त बनाने, उद्योगों के विकास, निवेश प्रोत्साहन, कौशल विकास तथा समग्र आर्थिक उन्नति के विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। श्री केडिया ने कहा कि इस प्रकार के आपसी सहयोग एवं विचार-विमर्श से क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी और उद्योग जगत को मजबूती प्राप्त होगी। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ भविष्य में भी बिहार चैम्बर के साथ मिलकर उद्योग, व्यापार एवं समाज के हित में संयुक्त प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा — आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्वण् दिनेश चौधरी की स्मृति में शनिवार 22 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर में 110 यूनिट रक्त संग्रह

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत