CIN: U91110JH1961PLC000470
Incorporated Under Indian Companies Act 1913, on 28.11.1950

Blog

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चैम्बर एवं मॉर्निंग वॉकर्स फ्लाइंग डिस्क ग्रुप द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 22 जून, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चैम्बर एवं मॉर्निंग वॉकर्स फ्लाइंग डिस्क ग्रुप द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं मॉर्निंग वॉकर्स फ्लाइंग डिस्क ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून, 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक जुबिली पार्क स्थित जे.एन. टाटा स्टैच्यू के समक्ष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक रिद्धी मेहता ने योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि योग निरोगी काया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा यह स्वस्थ जीवन का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को योग और प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी प्रसन्न, शांत एवं संतुलित बनाता है। उन्होंने कहा कि योग अच्छे जीवन जीने की एक कला है और यह भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरे विश्व ने अपनाया है। इसी के सम्मान में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया के अलावा उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल, पवन नरेडी, मुकेश मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, संतोख सिंह तथा मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप की ओर से भवानीशंकर गुप्ता, पवन अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, विशाल तिवारी, कमलेश अग्रवाल, नीना अग्रवाल एवं कमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

सिंहभूम चेंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन महिला उद्यमियों ने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

JIADA Regulations 2026 के मसौदे पर उद्योग संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, MD JIADA ने अपनी टीम के साथ प्रावधानों पर धैर्यपूर्वक विस्तृत विचार-विमर्श किया

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

ढालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना:मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

अपराध पर प्रहार, व्यापार को मिले सुरक्षा का अधिकार: जमशेदपुर की कानून व्यवस्था सुधारने को एफजेसीसीआई उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने डीजीपी को भेजे सुझाव

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर ने निभाई सक्रिय भूमिका, निवेश प्रस्तावों का किया स्वागत

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

शारजाह में उद्योग लगाएं, 60% कंपनियां भारतीय; निवेश के नए अवसरों पर जोर

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग

एआई-संचालित ‘झारखंड एमएसएमई कनेक्ट पोर्टल’ शुरू करने की मांग, उद्योगों को मिलेगा डिजिटल सहयोग